फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth from Kopaganj dies in bus accident in Sharjah

Mau News: शारजाह में बस हादसे में कोपागंज के युवक की मौत

Mon, 08 Jun 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth from Kopaganj dies in bus accident in Sharjah
मृतक अब्दुल राशिद।फाइल फोटो
संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में रविवार शाम को हुए बस हादसे में कोपागंज नगर पंचायत के शिवपुर हिकमा गाढ़ा मोहल्ले के अब्दुल राशिद पुत्र जाकिर की मौत हो गई। ऐजाज पुत्र अफताब उर्फ भुवर घायल है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। दोनों रोजगार के सिलसिले में दुबई गए हुए थे और वहीं काम कर रहे थे। ऐजाज के पिता अफताब उर्फ भुवर ने बताया कि आर्थिक तंगी को देखते हुए और अपनी चार बहनों व तीन भाइयों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी के चलते वह एक माह पहले गया था। जबकि अब्दुल राशिद अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता बेसुध हो गए। परिवार का एकमात्र सहारा छिन जाने से घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास से शव को जल्द से जल्द देश लाने की मांग की है। इस बाबत कोपागंज थाना प्रभारी राकेश रोहन ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed