फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies of electric shock while starting motor; fourth death in 22 days.

Mau News: मोटर चालू करते समय करंट से युवक की मौत, 22 दिन में चौथी मौत

Sat, 27 Jun 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electric shock while starting motor; fourth death in 22 days.
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय निवासी बबलू कनौजिया (35) की शुक्रवार सुबह मोटर पंप चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जिले में 22 दिन में यह तीसरी घटना है, जिसमें चार लोगों की जान जा चुकी है। इनमें तीन युवा हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बबलू कनौजिया घर के बाहर नया बोरिंग कराए गए सबमर्सिबल के पानी की सफाई के लिए विद्युत तार लगाने गया था। एक तार विद्युत प्रवाहित तार में लग गया और दूसरा तार अचानक छूटकर उसके हाथ में आ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बबलू सऊदी अरब में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह दो महीने पहले सऊदी अरब से कमाकर परिवार के पास घर आया था और अगले सप्ताह वापस जाने के लिए एक दिन पहले ही टिकट भी निकलवा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले इसी तरह की घटना में तीन दिन पहले दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर उसरी खुर्द गांव में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे करंट लगने से पंकज मौर्य (23) की घर के बरामदे में लगे बिजली बोर्ड में टुल्लू पंप का प्लग लगाने के दौरान मौत हो गई थी।
जबकि बीते चार जून को रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के मोइद्दीनपुर के प्यारेपुर मिश्र गांव में घर के आंगन में लगे टुल्लू पंप में करंट उतरने से नहाने गई मीना देवी उसकी चपेट में आ गईं।

मीना देवी को बचाने में उनके पति देवेंद्र मिश्रा (48) और पुत्र नीरज (26) दौड़ पड़े। दोनों ने किसी तरह मीना को करंट से अलग कर दिया, लेकिन इस दौरान वे स्वयं करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed