फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies during treatment in road accident

सड़क हादसे में इलाज के दौरान युवक की मौत

Tue, 05 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment in road accident
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नरईबांध स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोसी के मानिकपुर जमीन निवासी रामनिवास राजभर 20 रात गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के चवर गांव निवासी दीपक 22 और आजमगढ़ जिले के जीयनपुर निवासी लालू यादव 35 के साथ उसके गांव चंवर छोडने के लिए जा रहा था। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नरई बांध पेट्रोल पंप के पास तेज गति से जा रही कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां भोर में चार बजे रामनिवास की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दीपक और लालू यादव की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन बिलख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed