फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies after being hit by train

Mau News: ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत

Sat, 15 Feb 2025 09:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के थलईपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजन (34) के रूप में हुई। मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर दलित बस्ती में स्थित ससुराल में 20 दिन पहले आया था। वह किसी कार्यवश घर से निकला था , लेकिन रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक जनपद के काझा गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी कुसुम का रो-रोक कर हाल बेहाल है। मृतक के पीछे पत्नी दो पुत्र एवं एक पुत्री है। वहीं हलधरपुर थानाध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा का कहना है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed