फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth beaten up after asking caste, FIR lodged against eight

Mau News: जाति पूछकर युवक को पीटा, आठ पर प्राथमिकी

Sat, 23 May 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up after asking caste, FIR lodged against eight
जन्मदिन पर दोस्त के घर गए आशुतोष के साथ साहिल, सालिम और छह अज्ञात युवकों ने जाति पूछकर मारपीट की और घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव निवासी आशुतोष बीते 19 मई की शाम छह बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के पठान टोला निवासी अपने दोस्त सादिक के घर जन्मदिन कार्यक्रम में गए थे।
विज्ञापन

वह और सहाना खातून, सादिक की बहन तराना तथा उसकी दोस्त समा को छोड़ने रघुनाथपुरा गए थे। लौटते समय पठान टोला निवासी साहिल और क्यारीटोला निवासी सालिम के साथ आए छह अज्ञात युवकों ने बाइक रोककर नाम-पता पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नाम और जाति पूछने के बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई और मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया।

आरोप है कि सभी ने मिलकर बाइक और मोबाइल भी तोड़ दिया। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed