फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man returning from sister's house dies in accident

Mau News: बहन के घर से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 14 Apr 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Young man returning from sister's house dies in accident
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव के पास घोसी मझवारा मार्ग पर शनिवार सुबह 11 बजे बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के देवकली देवलास निवासी नागेंद्र राजभर (28) शनिवार सुबह घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुंगमास अपने बहन के घर गया था। वापस जाते समय अभी रघौली गांव के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां देवंती, पत्नी कविता का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की एक बेटी और एक बेटा है। नागेंद्र खेती मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed