फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   You raised the voice for the Purvanchal state

आप ने पूर्वांचल राज्य के लिए आवाज उठाई

Wed, 17 Oct 2018 10:48 PM IST
mau
mau Updated Wed, 17 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
You raised the voice for the Purvanchal state
कलेक्ट्रेट पर पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते आप के कार्यकर्ता। - फोटो : mau
पृथक पूर्वांचल राज्य निर्माण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से राज्य के गठन की मांग की। जिलाध्यक्ष ने  राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।  
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि जैसे उत्तरांचल, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना को छोटा राज्य बनाया गया, उसी तरह से पूर्वांचल को अलग राज्य बनाया जाए। बोले क्षेत्र का समुचित विकास के लिए उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को चार प्रदेशों में बांटना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल के जिलों का विकास के लिए अनिवार्य है कि पूर्वांचल राज्य का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विधानसभा से पृथक पूर्वांचल राज्य निर्माण का प्रस्ताव पास कराकर केंद्र के पास भेजा था। तब से आज तक प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।  
विज्ञापन


कहा कि मऊ की जनता का भी विकास तभी हो पाएगा जब तक अलग राज्य नहीं बनेगा। प्रदर्शन करने वालों में महफूज अहमद, नदीम मुर्तजा, एके सहाय, रामशब्द,  राम छबीला, अनिल कुमार, कमलेश यादव, विक्रमजीत सिंह, अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed