फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Yatra started in Karhan with 179 feet long tricolor

Mau News: करहां में 179 फीट के तिरंगे के साथ निकली यात्रा

Thu, 14 Aug 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Yatra started in Karhan with 179 feet long tricolor
174 फीट के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे। संवाद - फोटो : samvad
करहां। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय माहपुर के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस के पहले 179 फीट की तिरंगे के साथ यात्रा निकाल कर बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस दौरान बच्चे भी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखे। इस दौरान अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, हेमंत पांडेय, शहज़ादी बानो, गौतम विश्वकर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


फतेहपुर गर्ल्स इंटर काॅलेज की छात्राओं ने निकाली यात्रा
फतहपुरमंडाव। स्थानीय विकास खंड स्थित फतेहपुर गर्ल्स इंटर काॅलेज की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य चंद्रकांती शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कॉलेज परिसर से निकल कर यात्रा विभिन्न इलाकों से होते हुए फतहपुर मंडाव सीएचसी जाकर संपन्न हो गई। वहां शहीदों को नमन किया गया। इस मौके राहत बानो, बीना पांडेय, अमृता कुमारी, सरिता भारद्वाज, सिद्दीका, नुसरत जहां, अर्शी जमाल, रोज बानो, सुरेश मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन

----------------------
कोपागंज नगर पंचायत में निकाली गई तीन यात्राएं
कोपागंज। नगर पंचायत क्षेत्र बुधवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। बुधवार को नगर में एक साथ तीन तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, जिनसे पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का वातावरण बन गया। पहली यात्रा हबीब इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली, वही नगर पंचायत कार्यालय द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया, इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रियाज और अधिशासी अधिकारी डॉ. छोटेलाल तिवारी ने नेतृत्व किया। इसमें नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी भी शामिल रहे। तीसरी तिरंगा यात्रा प्राथमिक विद्यालय कोपागंज प्रथम के छात्र-छात्राओं ने निकाली, जिसे बीईओ मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। तीसरी यात्रा भी नगर के अन्य विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निकाली गई। ये तीनों यात्राएं नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, चमन रोड, कसारा मोड़, चौक, भारत मिलाप से होकर गुज़रीं और अंत में अपने-अपने विद्यालयों पर समाप्त हुईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निजामुद्दीन, राशिद, अबरार, केएन सिंह, फैयाज, प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, विनीत गुप्ता, दीपमाला, सभासद बुधीराम राजभर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed