फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wrestler Kahool defeated Rahul in 30 seconds

Mau News: 30 सेकंड में पहलवान काहुल ने राहुल को दी पटकनी

Thu, 27 Feb 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Kahool defeated Rahul in 30 seconds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। नगर के इंदरपुर भलया स्थित श्रीराम जानकरी मंदिर कुटी पर महाशिवरात्रि पर्व पर रोटरी क्लब मऊ के तत्वावधान में राजदेव पहलवान की स्मृति में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद राजीव राय मौजूद रहे।
इस दौरान 53 जोड़ी कुश्ती में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए भलया के पहलवान काहुल ने गाजीपुर के पहलवान राहुल को 30 सेकंड में पटकनी दी।
विज्ञापन

कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बड़ी कुश्ती भारत केसरी आशीष हुड्डा और उत्तर प्रदेश केसरी भीम यादव के बीच हुई। जो बराबरी पर छूटी। वहीं गाजीपुर के संदीप पहलवान और करमपुर के उदयवीर के बीच हुई कुश्ती बराबर पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ के भगवंत पहलवान और गोरखपुर हास्टल के अंशु पाल पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस बीच भलया का पहलवान काहुल ने गाजीपुर के राहुल पहलवान को 30 सेकंड में पटकनी दी। मुख्य अतिथि सांसद राजीव राय ने कहा कि आज के दौर में जिस प्रकार से मऊ में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। वह काबिले तारिफ है। उन्होंने कहा कि मऊ के पहलवानों ने पूरे देश में अपना दमखम दिखाया।

वहीं रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, डा.एससी तिवारी, शमीम अहमद व अमरेश सिंह ने सांसद राजीव राय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक अरविंद यादव पलवान ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्य रुप से ब्लाक प्रमुख पल्हनी आजमगढ़ प्रमोद यादव, दूधनाथ यादव, मुन्ना यादव, तैयब पालकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed