फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worshiped Chandraghanta, the third form of Maa Durga

मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना हुई

Mon, 04 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Chandraghanta, the third form of Maa Durga
चैत्र नवरात्र में नगर के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर में सजा मां का दरबार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की गई। पूजा के लिए प्रमुख मंदिरों में हजारों भक्तों ने हाजिरी लगाई। तड़के से शुरू हुआ पूजन अर्चन का कार्यक्रम देर शाम तक अनवरत चलता रहा। वहीं घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मंदिर परिसर माता के जयकारे से गूंजते रहे। नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को नगर के शीतला माता धाम, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव के अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन अर्चन करने के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। कड़ी धूप होने के बाद भी मां का दर्शन पूजन करने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। वहीं कतार में खड़े लोग रुक-रुक कर मां का जयकारा लगा रहे थे। कड़ी धूप होने बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मान्यता है कि नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा चंद्रघंटा के रूप में मंदिरों में विराजमान होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed