फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worship of the Primal Architect performed; grand procession taken out with great fanfare

Mau News: आदिशिल्पी का किया पूजन, धूमधाम से निनाली शोभायात्रा

Fri, 18 Sep 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Worship of the Primal Architect performed; grand procession taken out with great fanfare
रेलवे विभाग कार्यालय में विश्वकर्मा पूजन में स्थापित विश्वकर्मा जी की प्रतिमा, पाठ करते कर्मचार
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मना। मशीनरी वाले छोटे-बड़े कारखानों में भगवान आदि शिल्पी की पूजा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सरकारी, गैर-सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भक्तों की ओर से कई स्थानों पर पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। नगर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, रेलवे, रोडवेज, हाइडिल कॉलोनी, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चौक, घास बाजार, भीटी सहित जिले के विभिन्न इलाकों में भक्तों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा रख पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा
मऊ। पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह आयोजन देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के अवतरण दिवस पर किया गया था। पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में शस्त्रों की पूजा का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, रोडवेज डिपो में हुई पूजा
मऊ। नगर के रोडवेज डिपो के साथ दोहरीघाट रोडवेज डिपो और मऊ जंक्शन के साथ इंदारा जंक्शन पर पूजा-अर्चना किया गया। इसी तरह से नगर सहित पूरे जिले के कारखानों में पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोसी में विश्वकर्मा पूजा पर निकली भव्य शोभा यात्रा, झांकियों ने मोहा मन
मऊ। घोसी नगर के मझवारा मोड़ पर बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा समाज द्वारा विश्वकर्मा पूजा पर शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जिन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा मझवारा मोड़ से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इसमें सिनेमा हॉल, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, मधुबन मोड़ और बड़ागांव बाजार जैसे प्रमुख स्थान शामिल थे। प्रशासन की देखरेख में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। रास्ते भर लोग भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते रहे। घोसी और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया और अपनी मनोकामनाएं मांगीं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर आलोक शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आनंद विश्वकर्मा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। डॉ अमित शर्मा, डॉ अविनाश शर्मा और डॉ नीरेश कुमार जैसे गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

करहां में विश्वकर्मा जयंती पर संत समागम, मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
करहां। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर करहां क्षेत्र में धन निरंकार संत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आजमगढ़ से आए संतोष कुमार सिंह मुख्य वक्ता थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता बताई। 0कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

दोहरीघाट क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

कुसुम्हा। दोहरीघाट क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण और बाजार इलाकों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गोठा, कुसुम्हा, शाहपुर, कोरौली और नई बाजार जैसे स्थानों पर विशेष आयोजन हुए। प्रतिष्ठानों, कार्यशालाओं, आरा मशीनों, निर्माण स्थलों और औद्योगिक इकाइयों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का महान शिल्पकार बताया, जिससे कार्यों में कुशलता और सफलता की भावना मजबूत होती है।


सपा ने किया विश्वकर्मा जयंती
मऊ। समाजवादी पार्टी बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा का अवतरण दिवस मनाया। जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के निर्माता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सार्वजनिक अवकाश समाप्त कर दिया। यादव ने कहा कि समाज इसका जवाब देगा। विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा को पहला इंजीनियर बताया। शर्मा ने 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का एलान किया। कार्यक्रम में कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed