- दूसरे दिन कोपागंज और मधुबन थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोपागंज/फतेहपुर मंडाव। सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मधुबन और कोपागंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया अकाउंट संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। कोपागंज थाने में राजीव पांडेय, विनय कुमार, त्रिलोकी सिंह और मधुबन थाने में शंकर मद्धेशिया, विकास मल्ल, रतन गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर में बताया कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर नई बनी आईडी से से कैबिनेट मंत्री के विरुद्ध अनर्गल और अपमानजक टिप्पणियां की जा रही हैं। मंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भावनाएं आहत हो रही हैं। इस तरह का दुष्प्रचार क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कोपागंज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है, आगे की कार्रवाई की जाएगी।