{"_id":"58dc4ebca6956c7a9ede2e7d6ecb08dd","slug":"workers-are-building-the-infrastructure-of-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज निर्माण का बुनियादी ढांचा हैं मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज निर्माण का बुनियादी ढांचा हैं मजदूर
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 02 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को मई दिवस के अवसर पर दीवानी कचहरी के सभाकक्ष में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें गरीबो को शीघ्र न्याय देने की बात कही गई। मजदूरों को समाज के निर्माण का बुनियादी ढांचा बताया गया।
प्रभारी जिला जज राजीव गोयल ने मजदूरों व गरीब वर्ग के लोगों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की वकालत की। कहा कि मई दिवस को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन मजदूरों का संगठन गठित हुआ था। एकत्र होकर आठ घंटा काम करने और बाकी समय में आराम करने का नारा दिया।
इसके चलते बाद में उनके लिए कानून बनाया गया। एडीजे डा. अजय कुमार ने कहा कि बंधुआ मजदूरी से निजात पाने के लिए मजदूरों ने संगठित होकर कार्य करना प्रारंभ किया, इसके चलते बाद में मजदूरों के हितों के लिए तमाम कानून बनाए गए। संगठित व असंगठित मजदूरों के लिए वर्तमान में एक सौ से ज्यादा कानून बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एडीजे धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने संगठित व असंगठित मजदूरों के अधिकार व कर्तव्य के बाबत जानकारी दी। सीजेएम अली रजा ने कहा कि मजदूरों के हिताें की रक्षा के लिए कई कानून बनाए गए हैं। मजदूर समाज के निर्माण की बुनियादी ढांचा है।
बार के अध्यक्ष लालजी पांडेय ने मजदूरों के अधिकार व कर्तव्यों के बाबत जानकारी दी। अपर जेएम अचल प्रताप सिंह ने मजदूरों को स्वस्थ रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में एडीजे डा. दीपक स्वरूप सक्सेना, जेएम प्रवींद्र कुमार, अपर जेएम अचल प्रताप सिंह, अजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, शेषनाथ तिवारी, आकाश रोशन, शिवधनी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने किया।