फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Work is underway on 39 investment proposals worth Rs 920 crore in the district.

Mau News: जिले मेें 920 करोड़ के 39 निवेश प्रस्तावों पर हो रहा है काम

Thu, 30 Oct 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Work is underway on 39 investment proposals worth Rs 920 crore in the district.
मऊ। नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने कहा कि जनपद में निवेश के लिए 122 इंटेंट के एमओयू साइन हुए हैं। इसमें 27163.94 करोड़ पूंजी निवेश और 26290 का रोजगार सृजन होगा। एमओयू प्रस्तावों में से 39 प्रस्ताव जिसमें 920 करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर आ चुके हैं। इसमें से 29 यूनिट से उत्पादन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

उद्यमी मित्र ने समिति को बताया कि अगले महीने में एक और प्रस्ताव का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जनपद को भौतिक 123 तथा वित्तीय 2 करोड़ 38 लाख रुपया का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इसमें 107 आवेदन पत्र बैंकों में भेजे गए हैं। 43 आवेदन पत्र स्वीकृत और 33 आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्रवाई विभिन्न बैंकों से कर दी गई है। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण मार्जिन मनी योजना के तहत जनपद को भौतिक 33 तथा वित्तीय में 99 लाख रुपये का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना के तहत 30 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों में भेजा जा चुका है, जिसमें 18 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति और 11 आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जनपद को भौतिक लक्ष्य 1850 का प्राप्त हुआ। इस योजना के तहत 1850 के सापेक्ष 2659 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को भेजा जा चुका है, जिसमें 1030 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति और 1018 आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्रवाई विभिन्न बैंकों द्वारा कर दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि योजना परक विभिन्न योजनाओं से प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाएं। बी 9 औद्योगिक क्षेत्र के ऊपर से बिजली विभाग का 33 हजार वोल्ट का पोस्ट शिफ्ट किए जाने के संबंध में नगर मजिस्ट्रेट ने बजट आवंटन के लिए जिलाधिकारी स्तर से पत्र भेजने के निर्देश उपायुक्त को दिया। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर के नालों की सफाई के संबंध में नगर मजिस्ट्रेट ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि नालों की साफ सफाई एवं मरम्मत का कार्य समय-समय पर कराते रहें। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में विद्युत सब स्टेशन बनाने के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत भुवन राज सिंह ने बताया कि जल्द ही सब स्टेशन बनाने की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत भुवन राज सिंह, लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिन्हा सहित सभी उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed