फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women will travel free in roadways bus from 8 to 10 August

Mau News: 8 से 10 अगस्त तक रोडवेज बस में महिलाएं निशुल्क करेंगी यात्रा

Wed, 06 Aug 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women will travel free in roadways bus from 8 to 10 August
हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बस में यात्रा निशुल्क रहेगी। ये नियम 8 अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। चाहे कितनी भी दूरी हो परिचालक महिलाओं के लिए शून्य रुपये का टिकट काटेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए सात अगस्त को ही ईटीआईएम को मुख्यालय से अपडेट किया जाएगा, जिससे परिचालक शून्य रुपये का टिकट निकाल सकेंगे। मऊ डिपो के बेड़े में 60 निगम की और 11 अनुबंधित बसें हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की तैयारी को लेकर सभी बसों की मरम्मत कराई जा रही है, जिससे कि बसों के निरंतर परिचालन की योजना में बाधा न आए। वर्कशॉप में तैनात 40 मैकेनिकों की निगम की 60 बसों में खराब कल पुर्जों को बदलने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 बसों की सर्विसिंग की जा रही है। एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि आठ से 10 अगस्त की रात तक किसी भी यात्री को 30 मिनट से अधिक बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
मऊ डिपो सभागार में चालक परिचालकों की काउंसिलिंग की गई है। उन्हें यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा गया है, जिससे परिवहन निगम का नाम खराब न हो।

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था के तहत शून्य रुपये का टिकट कटेगा। जिस रूट पर जाने के लिए यात्री पहुंचेगें, अधिकतम 30 मिनट के अंदर बस को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed