फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women protested against the new liquor shop.

Mau News: नए शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Women protested against the new liquor shop.
मधुबन के ग्राम पंचायत धर्मपुर बिशनपुर के टाड़ी पर प्रस्तावित नए शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन
मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशनपुर गांव के टाड़ी पुरवे में प्रस्तावित नए शराब ठेके के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

क्षेत्र के धर्मपुर बिशनपुर गांव के टाड़ी पुरवे में प्रस्तावित नए शराब ठेके को लेकर महिलाओं में आक्रोश है। नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन लगभग 40 मिनट तक चला, जिससे नरहाघाट से लीलहवा तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि यदि गांव में अंग्रेजी, बीयर और देसी शराब की दुकान खोली गई तो इसका सीधा असर बच्चों, युवाओं और महिलाओं पर पड़ेगा। क्षेत्र का माहौल खराब होगा और सामाजिक समस्याएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन की तरफ से उनकी मांगों की अनदेखी कर ठेका खोला गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
इस दौरान मुख्य रूप से राजेश कुमार यादव, हरेराम यादव, इशरावती, मीना, सुभावती, मीरा, पिंकी, मंजू, ज्ञानमती, नीलम, लाली, संगीता चौहान, सोनी देवी, धर्मावती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed