फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women protest against raising money in housing

Mau News: आवास में धन उगाही पर महिलाओं का विरोध

Sun, 22 Oct 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Women protest against raising money in housing
कोपागंज। नगर पंचायत अदरी में प्रधानमंत्री आवास की फाइल स्वीकृत कराने के नाम पर धन वसूली पर शनिवार को वार्ड नंबर चार की नाराज दर्जनों महिलाओं ने नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि मांगे गए पैसे नहीं देने पर अपात्र बताते हुए फाइल निरस्त कर दिया जा रहा है। योजना के लिए पात्रता मानक पूरा करने वाले लोगों से फाइल पास करने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। प्रदर्शन कर रही वार्ड नंबर चार की सन्नू गुप्ता, ललिता देवी, राजकुमारी गुप्ता, उषा गुप्ता, मालती देवी, मंजू गुप्ता, संतोषी देवी, कामलेश देवी, संगीता देवी, रंजू, उषा देवी, चंद्रावती, राजमती, खुशबू आदि महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में उनका भी नाम है। लेकिन आए दिन नगर पंचायत कर्मचारी घर आकर पहली किस्त पास करने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। देने में असमर्थता जताने पर अपात्र होने की रिपोर्ट लगाकर फाइल निरस्त कराने की धमकी देते हैं। बताया कि इस संबंध में नगर पंचायत में शिकायत के करने पर अधिकारी इस बात की जानकारी नहीं होने की बात कहकर टाल देते हैं। सभी ने मामले की जांच कराकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed