{"_id":"676b12249463d0e7a5064794","slug":"women-harassment-cases-should-be-resolved-immediately-eligible-people-should-get-benefits-mau-news-c-295-1-mau1003-122086-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महिला उत्पीड़न के मामलों का हो तुरंत निस्तारण, पात्रों को मिले लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महिला उत्पीड़न के मामलों का हो तुरंत निस्तारण, पात्रों को मिले लाभ
विज्ञापन
मऊ। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान 20 मामलों को सुना। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को तुरंत निस्तारण कर न्याय दिलाने को कहा।
जिला महिला चिकित्सालय, जिला कारागार एवं कस्तूरबा विद्यालय रानीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान 15 बच्चियों को बेबी किट देकर एवं केक काट कर कन्या जन्मोत्सव मनाया। जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान बंदी महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कमजोर वर्ग के पात्र लाभार्थियों को लाभ अवश्य दिलाए, जिसके लिए जरूरी है कि जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान जनपद की अनेक क्षेत्र से आने वाली महिलाओं ने अपनी फरियाद सुनाया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकार मोहम्मदाबाद गोहाना शीतला प्रसाद पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. श्वेता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन