{"_id":"648370b157e0a46b6a05fd46","slug":"womans-dead-body-found-hanging-in-suspicious-circumstances-mau-news-c-20-1-244694-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संदिग्ध हालात में महिला का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संदिग्ध हालात में महिला का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र स्थित भटमीला दलित बस्ती में शुक्रवार को एक महिला का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मधुबन थाना क्षेत्र के हद्यपट्टी गांव निवासी पूजा (25) पुत्री रामबली का विवाह नौ वर्ष पहले घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमीला दलित बस्ती निवासी उमेश के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की रात भोजन करने के बाद पूजा, उसकी दो वर्ष की बच्ची और पति उमेश सो गए। उमेश घर के बाहर दलान में सोने चला गया। वहीं, परिवार के दूसरे सदस्य एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।
शुक्रवार की सुबह पूजा जब अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो उमेश ने उसे आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर जब वह अंदर पहुंचा तो देखा कि पूजा का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा है। इस बीच परिवार के दूसरे सदस्य भी घर पहंुचे। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी उमेश के घर पहंुच गए।
सूचना पाकर घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी फाॅरेंसिक टीम के साथ उमेश के घर पहंुचे। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में सीओ उमाशंकर उत्तम का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।