फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman went to take loan for son's kidney treatment, agent and bank manager cheated her of Rs 15 lakh, case registered

Mau News: बेटे की किडनी के इलाज के लिए महिला लेने गई लोन, एजेंट और बैंक मैनेजर ने की 15 लाख की ठगी, केस

Sat, 10 Aug 2024 04:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Woman went to take loan for son's kidney treatment, agent and bank manager cheated her of Rs 15 lakh, case registered
जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा निवासी महिला की तहरीर पर बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात तत्कालीन बैंक मैनेजर और एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा निवासी सुधरमी देवी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसके पुत्र प्रमोद प्रजापति की खराब किडनी की इलाज के लिए 2019 में घोसी नगर स्थित यूपी बड़ौदा बैंक में गई थी। भावनपुर निवासी राजकुमार सिंह आधारकार्ड पर लोन पास कराने की बात कही। जिसके बाद कुछ कागजात पर उसका और पुत्र का हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद दो मार्च 2019 को निफ्टी के माध्यम से प्रमोद के खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर करा दिया। पुन: लोन की किश्त के नाम पर एक खाते में चार अप्रैल 2019 को 50 हजार रुपये, 21 अगस्त 2019 को 50 हजार, 26 दिसंबर 2019 को 50 हजार और 24 मार्च 2020 को एक लाख रुपये उसके खाते में भेजे गए। इसके बाद बैंक से 22 जुलाई 2021 को उसकी जमीन से संबंधित 15 लाख 94 हजार 744 रुपये की वसूली के लिए नोटिस आया। बैंक पहुंचने पर पता चला कि राजकुमार सिंह ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से मां पुत्र को गारंटर बनाकर राजकुमार सिंह के दोस्त राहुल के नाम से 15 लाख रुपये का लोन जारी करा दिया गया है। इस विषय में राजकुमार सिंह से पूछने पर गाली देने लगा। पुलिस को तहरीर देने पर 24 नवंबर 2021 तक पूरी धनराशि जमा करने पर सहमत हुआ। लेकिन एक भी पैसा जमा नहीं कराया। दोबारा बैंक से वसूली का नोटिस आने पर पूछा गया तो 15 जून 2024 को गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed