फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman sleeping on terrace bitten by snake, dies

Mau News: छत पर सो रही महिला को सांप ने काटा, मौत

Sun, 19 May 2024 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Woman sleeping on terrace bitten by snake, dies
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नरसोपुर गांव में शुक्रवार रात छत पर सो रही महिला को सांप ने काट लिया। उसकी मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के नरसोपुर गांव में शुक्रवार की रात बिजली कट गई। गांव की नीलम (27) पत्नी अजय कुमार रात में भोजन के बाद परिवार के साथ छत पर सो रही थी। देर रात नीलम के पैर में सांप ने काट लिया। पैर में दर्द होने पर नीलम की नींद खुली तो सांप को देखकर चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर सो रहे परिवार के अन्य सदस्य भी उठ गए। 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन नीलम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका का पति मुंबई में मजदूरी करता है। वहीं उसकी दो छोटी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed