{"_id":"5ee7b3a98ebc3e430a0ca900","slug":"woman-from-hatti-madari-locality-found-in-lucknow-dm-mau-news-vns5303650186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हट्टी मदारी मुहल्ले की महिला लखनऊ में मिली संक्रमित - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हट्टी मदारी मुहल्ले की महिला लखनऊ में मिली संक्रमित - डीएम
विज्ञापन
मऊ। शहर के हट्ठी मदारी मुहल्लेे की महिला लखनऊ में संक्रमित मिली, महिला वहां उपचार करने के लिए गई थी। लखनऊ से इसकी सूचना मिलने पर महिला और उसके परिवार का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा सोमवार को आई 32 जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव मिले। ऐसे में अभी तक जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 7 है। हालांकि कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 है। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सोमवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधत करते हुए दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि अबतक जिले के विभिन्न ब्लाकों और तहसीलों से 3029 लोगों का सैपल लिया गया है। इसमें से 2739 की रिपोर्ट आ चुकी है। जांच रिपोर्ट में 2680 निगेटिव मिले है। इस तरह से जिले में अभी तक 62 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुकें है। इसमें से 54 मरीज ठीक हुए है जबकि एक की मौत हो चुकी है। इस तरह से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या अभी सात है। बोले सोमवार को संक्रमित होकर भर्ती मरीजों में से तीन की जांच ट्रूनॉट मशीन पर की गई। इस दौरान तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन मरीजों को अभी इस लिए नहीं छोड़ा जाएगा क्योंकि उनके भर्ती होने का 14 दिन का समय पूरा नहीं हुआ है।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शासन के आदेश पर अब प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराने की मुहिम जिले में शुरु की गई। इस दौरान सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न् विभागों की बैठक संपन्न हुई। इसमें सभी से प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए उनसे उनकी राय मांगी गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में निपूर्ण कामगारों का पंजीकरण और कंप्यूटर और टाइपिंग के जानकारों को स्टांप वेंडर की लाइसेंस देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जानकार युवा उनके कार्यालय या फिर एडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकता है। डीएम ने बताया कि जिले में आए करीब 45974 प्रवासियों को उनके खाते में एक एक हजार रुपया भेजा जा चुका है। इन्ही प्रवासियों में जो हुंनरमंद होगें उन्हे रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।