{"_id":"64cd4e1ac59da6f3eb0785e4","slug":"woman-dies-during-treatment-in-private-hospital-family-members-uproar-mau-news-c-295-1-mau1001-849-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। इसके परिजनों ने शव को तिराहा पर रखकर जाम लगा दिया। बीच सड़क मार्ग पर विरोध-प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरा आधा घंटा तक जाम लगा रहा। नगर क्षेत्र के दसई पोखरा निवासी शकुंतला की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे मिर्जाहादीपुरा तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डाक्टरों ने उसकी जांच की, जहां पित्त की थैली में पथरी होने पर उसका आपरेशन किया गया। इसके बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया था। घर आने के बाद उसकी स्थिति और खराब हो गई।
परिजन उसे शुक्रवार को नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां महिला मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आपरेशन करने वाले मिर्जाहादीपुरा तिराहा स्थित अस्पताल के डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। शव को लेकर मिर्जहादीपुरा तिराहा पर पहंुचे और बीच सड़क शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाए।
सूचना मिलने पर दक्षिणटोला एसओ मूृलचंद्र चौरसिया घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों की बात सुनी। साथ ही मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत कराने के साथ जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।