फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   With the monsoon approaching, most city roads are in a dilapidated state, making traffic movement difficult.

Mau News: मानसून की आहट, शहर की अधिकांश सड़कें बदहाल, जर्जर हाल में यातायात मुश्किल

Sat, 13 Jun 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
With the monsoon approaching, most city roads are in a dilapidated state, making traffic movement difficult.
मछली मंडी जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे में भरा पानी के पास से गुजरता दो पहिया वाहन चालक
कुछ ही दिन में मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं, लेकिन शहर की प्रमुख सड़कें इस समय बदहाली की तस्वीर पेश कर रही हैं। इन सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने के लिए फिलहाल विभाग बजट का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम ने शहर की 10 प्रमुख सड़कों की पड़ताल की तो कहीं गहरे गड्ढे मिले, कहीं उखड़ी सड़कें और बिखरी गिट्टियां राहगीरों के लिए चुनौती बनी रहीं। इन बदहाल सड़कों पर चलने में सबसे अधिक परेशानी बीमार व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन

शहर में 10 से अधिक प्रमुख सड़कें हैं, जिनसे प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। विडंबना यह है कि आज शहर में कोई भी ऐसी सड़क नहीं बची है, जिस पर गहरे और जानलेवा गड्ढे न दिखाई देते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहादतपुरा मार्ग : समय से आठ माह बाद भी अधूरा
वार्ड नंबर 32 सहादतपुरा पश्चिमी में अग्रवाल बुक स्टोर से मछली मंडी होते हुए बाइपास तक इंटरलॉकिंग कार्य का टेंडर 25 अगस्त 2025 को हुआ था। 89 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग एक माह में पूरा होना था, लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है।
हाल ही में हुई बारिश के बाद लगभग 500 मीटर लंबा यह पूरा मार्ग कीचड़ से सन गया। मजबूरी में इस मार्ग से रोजाना पांच हजार से अधिक लोगों की आवाजाही होती है। इसी मार्ग पर पूर्व घोसी विधायक विजय राजभर का आवास भी स्थित है। इससे पहले इस मार्ग पर सपा सांसद राजीव राय का कार्यालय भी था।
स्वदेशी कॉटन मिल मार्ग : गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
फातिमा तिराहे से आजमगढ़ मोड़ तिराहे को जोड़ने वाली सड़क भी प्रमुख मार्गों में शामिल है। यह सड़क दो वर्ष पहले मरम्मत के बाद बनाई गई थी, लेकिन वर्तमान में इस पर दो से ढाई फीट तक गहरे गड्ढे बन चुके हैं।
इस मार्ग पर तीन बड़े निजी अस्पताल और एक सरकारी विद्यालय स्थित है, जिससे मरीजों और आम नागरिकों की आवाजाही अधिक रहती है। गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
परदहा मार्ग : बारिश में बन जाता है तालाब
जिला मुख्यालय के पास स्थित परदहा ब्लॉक से होकर गुजरने वाली सड़क, जो परदहा और ताजोपुर वार्ड को जोड़ती है, वर्तमान में अत्यंत बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह से टूटी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। हाल की बारिश के बाद यह मार्ग तालाब जैसा नजर आने लगा है।
मुसरदह मोड़ मार्ग : लंबे समय से जर्जर स्थिति
मुसरदह मोड़ से नसोपुर जाने वाली सड़क कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है। प्रवेश द्वार पर ही दो से तीन फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के समय यह मार्ग दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बनता है। नए वाहन चालक कई बार गड्ढों में फंसकर घायल हो जाते हैं।

अन्य प्रमुख मार्ग भी बदहाल
निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले से भीटी को जोड़ने वाला मार्ग
जिला महिला अस्पताल से बालनिकेतन तिराहा मार्ग
चांदमारी इमलिया से डायट जाने वाला मार्ग
000000000000000000
मानसून से पहले केवल दो सड़कों का कार्य पूरा
नगर पालिका प्रशासन मानसून से पहले केवल दो प्रमुख सड़कों के निर्माण/मरम्मत का दावा कर सका है। इनमें सईदी सड़क शामिल है, जिसे लेकर मामला सदन तक पहुंचा था और रेलवे से एनओसी मिलने के बाद इसका निर्माण कराया गया। दूसरी सड़क डीसीसीएसके से माधव होटल जाने वाली है, जिसका मरम्मत कार्य नगर पालिका द्वारा कराया गया है।

मछली मंडी जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे में भरा पानी के पास से गुजरता दो पहिया वाहन चालक

मछली मंडी जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे में भरा पानी के पास से गुजरता दो पहिया वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed