{"_id":"67e1a886117c4753f3019d24","slug":"with-the-efforts-of-pm-every-youth-of-the-country-will-become-self-reliant-mau-news-c-295-1-svns1028-125692-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पीएम के प्रयास से देश का हर युवा बनेगा आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पीएम के प्रयास से देश का हर युवा बनेगा आत्मनिर्भर
विज्ञापन
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा नगर के कम्यूनिटी हॉल में सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस मौके पर एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास है कि- हर कदम उद्यमिता की ओर, हर युवा आत्मनिर्भर बने जिससे हमारे देश में जितने भी गरीब और पिछड़े परिवार से आने वाले नवयुवक हैं उनको वित्तीय सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
कहा कि इसी विजन को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री साकार कर रहे और उनके नेतृत्व में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना’ के तहत प्रदेश के गरीबों और युवाओं को ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। महज डेढ़ माह में पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से 111 युवाओं को 3.5 करोड़ रुपये का लोन दिया गया। इस दौरान उन्होंने अन्य योजनाओं, जिसमें मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा, पीएम सूर्य घर, स्वयं सहायता समूह योजना के 25 लाभार्थियों को पंजाब नेशनल बैंक का चेक वितरित किया। जिससे मऊ जिले के हर गरीब और पिछड़ा युवा आत्मनिर्भर बन सके।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, दीपक सिंह, अमित कुमार मंडल प्रमुख सहित पीएनबी बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।