{"_id":"eff6deff60495a8b947e2bbbdc854329","slug":"winners-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला पिटारा, जीत के बाद जश्न का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला पिटारा, जीत के बाद जश्न का दौर
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य पदों के लिए पड़े वोटों की गिनती रविवार को हुई। निर्धारित समय सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई।
विभिन्न ब्लाकों में बनाए गए स्ट्रांग रूमों से मतपेटिकाओं को सुरक्षा के बीच निकालकर मतगणना स्थल पर पहुंचाया गया और वोटों की गिनती का सिलसिला शुरू हुआ। प्रथम चक्र में 11 बजे से क्षेत्र पंचायत सदस्यों का परिणाम आना शुरू हो गया, वहीं जिला पंचायत सदस्यों का भी रुझान आने लगा। इसे लेकर प्रत्याशियों एवं उनके एजेंट मतगणना स्थल पर पूरी तरह से जमे रहे।
कुछ स्थानों पर मतपेटिकाओं में मतपत्रों के इस बाक्स से उस बाक्स में होने को लेकर हंगामा भी हुआ। देर रात तक कई सीटों के लिए मतगणना जारी रही।
चरणवार हुए मतदान के बाद सभी की निगाहें एक नवंबर को होने वाले मतगणना पर टिकी हुई थी। प्रथम चरण के मतदान में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 1250 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया।
विज्ञापन
प्रथम चरण में रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक शामिल हैं। इसमें 11 वार्डों के जिला पंचायत सदस्यों का फैसला होगा जिसके लिए 160 प्रत्याशी मैदान में थे। रानीपुर ब्लाक में 111 बीडीसी सदस्य पदों पर कुल 666 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें चार का निर्विरोध चुना जाना तय है।
इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना में 91 बीडीसी पदों पर 420 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें तीन का निर्विरोध चुना जाना तय हैं। रविवार को हुई मतगणना में देर शाम तक आधे क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव परिणाम आ चुका था।
जीतने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गाजेबाजे के साथ खुशी मनाने हुए घर निकले तो वहीं जिन क्षेत्रों के मतों की गिनती बाकी रह गई वे मतगणना स्थल पर समर्थकों के साथ रहे। जिला पंचायत सदस्यों का रुझान जानकर ही प्रत्याशी एवं उनके एजेंट एक दूसरे को बताते नजर आए। किसी भी जिला पंचायत के सदस्य के पदों का परिणाम घोषित नहीं हो सका था।
दूसरे चरण में परदहां ब्लाक, कोपागंज और रतनपुरा ब्लाक शामिल थे। इसमें जिला पंचायत सदस्य के कुल 210 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के रतनपुरा ब्लाक में 508, परदहां में 367 एवं कोपागंज में 630 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां देर रात तक आधे से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके थे। जबकि जिला पंचायत के सदस्यों की गिनती अभी कुछ बूथों की बाकी रही।
तीसरे चरण में घोसी और बड़रांव ब्लाक शामिल थे। यहां जिला पंचायत के सात एवं क्षेत्र पंचायत के 177 पदों के लिए 1135 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना था। जिला पंचायत सदस्य के कुल 121 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए बड़रांव ब्लाक में 558, घोसी में 456 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां भी आधे से अधिक क्षेत्र पंचायत के सदस्यों का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका था। जबकि अन्य की गिनती बाकी थी।
चौथे चरण में फतहपुर मंडाव ब्लाक एवं दोहरीघाट ब्लाक में मतदान हुआ। दोहरीघाट ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 653 प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य के 3 प्रत्याशी मैदान में थे। फतहपुर मंडाव ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 727 प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य के 4 प्रत्याशी मैदान में थे।
्
यहां भी वोटों की गिनती देर रात तक होती रही। 200 से अधिक क्षेत्र पंचायत के सदस्यों का परिणाम आ चुका था। जबकि शेष की गिनती चल रही थी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की घोषणा मतगणना स्थल पर संबंधित आरओ करते रहे।