{"_id":"61aba43490a3b62980190fe5","slug":"will-work-on-the-lines-of-do-or-die-will-win-the-assembly-elections-mau-news-vns6261091193","type":"story","status":"publish","title_hn":"करो या मरो की तर्ज पर करेंगे काम जीतेंगे विधान सभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करो या मरो की तर्ज पर करेंगे काम जीतेंगे विधान सभा चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सपा की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर सपा के कब्जे की रणनीति बनाई गई। विधानसभा चुनाव 2022 जीतने के लिए ‘करो या मरो’ का मंत्र दिया गया। पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि जनता की नजर सपा पर टिकी हुई है। कहा कि भाजपा की नीतियों से परेशान जनता उससे छुटकारा पाने के लिए सपा को विकल्प मानकर चल रही है। कहा कि अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने को अखिलेश यादव मानकर जनता का सहयोग करें और इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने में मतदाताओं की मदद करें।
कहा कि सपा की विजय यात्रा को जिस तरह जनता का समर्थन मिल रहा है। उससे लगता है कि सपा 400 सीटें जीतने जा रही है। कहा कि कार्यकर्ताओं को यह मानकर रहना है जब तक योगी सरकार की विदाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं करनी है। कहा कि भाजपा के कुंशासन से जनता अब तक ऊब चुकी है, भाजपा के लोग महंगाई और विकास की बात न करके केवल सांप्रदायिकता की बात करते हैं। कहा कि भाजपा नेता लोगों का ध्यान मंहगाई और भ्रष्टाचार, नोटबन्दी से हटाकर केवल हिंदू मुसलमान करके चुनाव लड़ना चाहते हैं। कहा कि पार्टी का नेता चाहे किसी भी स्तर का हो उसको किसी तरह अपना बूथ जीतना होगा। कहा कि अपना बूथ हारने वाला कार्यकर्ता सपा का असली सिपाही नहीं हो सकता।
बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राम प्रताप यादव,राम हरि चौहान, अल्ताफ अंसारी, महेंद्र चौहान, जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, रामधनी चौहान, राहुल दुबे, दूधनाथ यादव, डा.रमेश कुमार, धीरज राजभर, रामधनी यादव, जहीरसेराज, अखिलेश यादव, अनिल यादव, दिलीप पांडेय, शाहनवाज खान आदि उपस्थित रहे।