फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will soon

जल्द लगेगा एस्कलेटर

Fri, 15 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 15 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Will soon
पूूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन मऊ का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर लगाए जाने वाले एस्कलेटर के लिए भी उस जगह को देखा जहां इसे लगाया जाना है। कहा कि स्टेशन पर जल्द ही एस्कलेटर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन



गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से नई डीएमयू ट्रेन के शुुुुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने भवन, प्लेटफार्म, खानपान स्टाल, बुक स्टाल, पे एंड यूज शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय, यात्री आरक्षण और वीआईपी कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद वे वाशिंग पीट के निर्माण कार्य को देखने पहुंचे।
विज्ञापन



उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था पर प्रसन्नता जताई। बताया कि स्टेशन पर प्रस्तावित स्वचालित सीढ़ी का निर्माण अगले छह माह में हो जाएगा। स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित फुट ओवरब्रिज से स्वचालित सीढ़ी का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मऊ में अगले आठ महीनों में एक वाशिंग लाइन और दोहरीकरण के निमित्त प्लेटफार्म का विस्तार किया जाएगा। दोहरीकरण कार्य हेतु उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों से व्यापक विमर्श किया और कार्य के क्रियान्वयन हेतु तेज योजना बनाने का निर्देश दिया।



उन्होंने बताया की गाजीपुर-ताड़ीघाट तक रेल लाइन का कार्य जल्दी शुरू होगा और इसे मऊ से जोड़ दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर निर्माण ओपी अग्रवाल, मुख्य पिरचालन प्रबंधक अर्चना जोशी, मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप, मुख्य जन संपर्क अधिकारी संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed