फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will now be made in the Saras Haat Animal Shelter Site

अब सरस हाट में बनाया जाएगा पशु आश्रय स्थल

Thu, 31 Jan 2019 12:10 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 31 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Will now be made in the Saras Haat Animal Shelter Site
सरस हाट को छुटा पशुओं का आश्रय स्थल बनाने के लिए निरीक्षण करते खण्ड विकास अधिकारी घोसी हरिवंश प्रसाद। - फोटो : mau
मझवारा। अब शीघ्र ही किसानों को छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी। घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित घोसी-मझवारा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बना सरस हाट अब छुट्टा पशुओं का आश्रय स्थल बनेगा।  खंड विकास अधिकारी घोसी हरिवंश प्रसाद ने बुधवार को सरस हाट स्थल का निरीक्षण किया। पशु आश्रय स्थल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छुट्टा पशुओं  की तेजी से बढ़ रही संख्या से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। मझवारा बाजार में करीब 10 साल पहले मंडी के लिए लाखों की लागत से सरस हाट का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद यह अपना मूर्त रूप न ले सका। मंडी परिसर में खरपतवार उग आई है।
विज्ञापन


छुट्टा पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने के लिए शासन की तरफ से फरमान जारी हुआ है। जिला प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र के छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थल बनाने के लिए बुधवार को खंड विकास अधिकारी घोसी हरिवंश प्रसाद ने सरस हाट का निरीक्षण किया। नामित अधिकारियों से इसे साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पशु आश्रय स्थल को अविलंब  तैयार कराने का फरमान जारी किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामप्रधान हरिलाल मौर्य, रामभवन प्रसाद सहित ब्लाक के कर्मचारी,  क्षेत्र के प्रधान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed