फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wife stabbed in suspicion of illegal affair with brother-in-law

साढ़ू के साथ अवैध संबंध के शक में पत्नी को मारा चाकू

Sun, 28 Jun 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wife stabbed in suspicion of illegal affair with brother-in-law
कोपागंज (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चिस्तीपुर मे शनिवार की देर रात साढू के साथ अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। पत्नी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज भेज दिया।
विज्ञापन

पत्नी के प्रार्थना-पत्र पर पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चिस्तीपुर निवासिनी एक महिला शनिवार की रात नौ बजे अपने सास-ससुर और पति को खाना खिलाकर जैसे ही अपने कमरे में गयी। पीछे से उसका पति पत्नी के कमरे में गया। उसने अपने साढू के साथ पत्नी का अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसे गाली देने लगा।
विज्ञापन

पत्नी ने जब इस बात का विरोध किया तो उग्र हो उठे पति ने लाठी डंडे से पीटने के बाद उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला चाकू से घायल होकर चीखने लगी। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज भेज दिया। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसकी सास, देवर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार है। इस बाबत एसओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed