फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Where the grain of four months

कहां गया चार महीने का अनाज

Sat, 25 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 25 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Where the grain of four months
wheat - फोटो : अमर उजाला
पिछले चार महीने से जिले में पात्र गृहस्थी सूची के  लाभार्थियों का चयन और सत्यापन का कार्य चल रहा है। लेकिन मार्च 2016 से जून अवधि तक आवंटित गेहूं और चावल का उठान नियमित रूप से होता रहा है। लेकिन पात्र गृहस्थी सूची के अनुसार लाभार्थियों को अनाज का वितरण कोटेदारों द्वारा नहीं किया जा रहा। जबकि इस दरम्यान तीन लाख 47 हजार 908 कुंतल अनाज सरकारी गोदामों से उठाया गया। कहीं ज्यादा विरोध होने पर बीपीएल सूची के अनुसार कार्डधारकों को थोड़ा बहुत अनाज वितरित कर दिया गया।  
विज्ञापन



 जिले में पंजीकृत पात्र गृहस्थियों की संख्या नगरीय क्षेत्रों में कुल दो लाख 79 हजार 19 है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में नौ लाख 80 हजार 276 पात्र गृहस्थी हैं। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 12 लाख 59 हजार 295 पात्र गृहस्थी हैं। इनके लिए प्रत्येक माह में नगरीय क्षेत्रों के लिए 34 हजार तीन सौ नौ कुंतल गेहूं और 14 हजार 704 कुंतल चावल का आवंटन हो रहा है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 44 हजार 75 कुंतल गेहूं और 18 हजार 889 कुंतल चावल का आवंटन प्रतिमाह हो रहा है।
विज्ञापन



इतनी ही मात्रा में हर महीने गेहूं और चावल की निकासी हो रही है। मार्च से जून तक इस दर से नगरीय क्षेत्र में एक लाख 37 हजार 236 कुंतल गेहूं और ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख 76 हजार 300 कुंतल गेहूं यानी कुल दो लाख 13 हजार 536 कुंतल गेहूं की निकासी की गई। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र में कुल 58 हजार 816 कुंतल चावल तथा ग्रामीण क्षेत्र में 75 हजार 556 कुंतल चावल की निकासी मार्च से जून तक के चार महीनों में कोटेदारों द्वारा की गई। पात्र गृहस्थी सूची शुरुआत से ही विवादित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसकी जांच सत्यापन का कार्यअब भी चल रहा है।जहां कहीं विरोध होता है ,कोटेदार बीपीएल कार्डधारकों की पुरानी सूची के अनुसार कुछ लोगों को राशन वितरित कर इतिश्री कर लेता है। यही वजह है कि जिला से लेकर तहसील मुख्यालयों और ब्लाकों पर अनाज वितरण में अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। किसान सभा के देवेंद्र मिश्रा, अर्चना, जितेंद्र राजभर , सतीश यादव और  अरविंद मूर्ति सवाल उठाते हैं कि चार महीनों में उठाया गया राशन कहां गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed