{"_id":"68ec062ad2809c784309e8d3","slug":"when-two-doctors-did-not-reach-the-cm-jan-arogya-mela-the-pharmacist-provided-treatment-mau-news-c-295-1-svns1029-134899-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सीएम जनआरोग्य मेले में दो डॉक्टर नहीं पहुंचे तो फार्मासिस्ट ने किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सीएम जनआरोग्य मेले में दो डॉक्टर नहीं पहुंचे तो फार्मासिस्ट ने किया इलाज
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोठा में लगे आरोग्य मेले में मरीजों को देखते फार्मासिस्ट संतोष यादव।स
कुसुम्हा। जिले में एक साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए हर रविवार को आयोजित सीएम आरोग्य मेले का आयोजन होता है। रविवार को दो डॉक्टर नहीं पहुंचे तो फार्मासिस्ट ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार किया गया।
गोंठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पड़ताल में पता चला कि यहां छह घंटे तक चले मेले में डॉक्टरों के न पहुंचने पर फार्मासिस्ट ने 15 मरीजों का उपचार किया। जबकि विभाग को भेजे गए रिपोर्ट में यहां दो डाक्टरों की तैनाती दिखाते हुए 45 मरीज का उपचार करने का दावा किया गया। मेले में डॉक्टरों के बजाए फार्मासिस्ट उपचार कर रहे हैं। अमर उजाला के कुसुम्हा संवाददाता दोपहर एक बजे गोंठा पीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने फार्मासिस्ट संतोष यादव को वार्ड बॉय सीपी राय, एएनएम संगीता राय और सुमित्रा देवी के साथ इलाज करते पाया। दोपहर दो बजे तक यहां केवल 15 मरीजों का उपचार किया गया। उधर मेले की समाप्ति के बाद दोहरीघाट सीएचसी प्रभारी की ओर से गोंठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में दो डॉटर वेद प्रकाश, डॉ. अविनाश सिंह की अगुवाई में 45 मरीजों की जांच और उपचार की रिपोर्ट भेजी गई। अमर उजाला ने इस मामले में जब दोहरीघाट सीएचसी प्रभारी डॉ. फैजान से इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने भी मेले में दो उॉक्टरों की ओर से उपचार की बात कही। वहीं जब टीम ने वहां एक प्रतिनिधि की मौजदूगी की बात कहते हुए फार्मासिस्ट संतोष यादव से उपचार किए जाने की बात बताई तो फैजान ने कहा कि इस मामले में जानकारी लेंगे। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
40 पीएचसी पर 2554 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
रविवार को नगर के चार सहित पूरे जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 2554 मरीज के स्वास्थ्य की जांच के बाद उपचार किया गया। सवास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 1165 पुरुष तो 1121 महिला और 268 किशोर किशोरियां मरीज शामिल शामिल है।
कोट
मामला मेेरे संज्ञान में आया है, इस मामले में संबंधित दोहरीघाट सीएचसी प्रभारी से जानकारी ली जाएगी।
डॉ. राहुल सिंह
सीएमओ