फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When the girl had fever, the doctor gave her medicine by injecting her and she died

Mau News: बच्ची को बुखार आने पर डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर दी दवा, मौत

Fri, 11 Oct 2024 03:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
When the girl had fever, the doctor gave her medicine by injecting her and she died
रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव में बुधवार रात एक बच्ची को बुखार होने पर पास के एक चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाकर दवा दी। लेकिन इससे बालिका की तबीयत और बिगड़ गई। चिकित्सक ने बालिका को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर रानीपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बालिका के मामा की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी पप्पू पासवान की एक साल की बेटी अर्चना पासवान रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव में अपने ननिहाल में रहती थी। बृहस्पतिवार की शाम को उसकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने दरौरा बाजार में एक चिकित्सक के पास लेकर गए। चिकित्सा ने दवा देते हुए बालिका को इंजेक्शन लगाया। इसी दौरान बालिका की तबीयत और बिगड़ गई। दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बालिका की मौत हो गई। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनाें ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। रानीपुर थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि बालिका के मामा विनोद पासवान की तहरीर पर चिकित्सक तूफानी चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed