फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When Lord Bhaskar emerged, people's faces lit up.

Mau News: भगवान भास्कर का उदय हुआ तो लोगों के खिल उठे चेहरे

Sun, 19 Jan 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
When Lord Bhaskar emerged, people's faces lit up.
मऊ। कई दिनों से कोहरा और शीतलहर का कहर जारी रहने के दौरान शनिवार को भगवान भास्कर का उदय हुआ तो लोगों के चेहरे खिल उठे। बाजारों में चहल पहल दिखी। कई दिनों से कोहरा और सर्द हवा से लोग बेहाल थे। बाजारों मेें सन्नाटा पसरा था। शनिवार को भगवान सूर्य के उदय होते ही आम जन जीवन में तेजी आई। धूप निकलने के बाद बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। लोग आलस्य को त्याग अपने रुके कामों को निबटाने में व्यस्त हो गए। कई दिनों से सुस्त पड़ चुके बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ दिखी। खिली धूप के चलते घर से लेकर सड़कों तक लोगों के चेहरों पर चमक बन रही थी। सरकारी कार्यालयों के भी तमाम कर्मचारी बाहर धूप का आनंद लेते देखे गए। तापमान पर नजर डाली जाए तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई। आद्रता 71 प्रतिशत रही। जबकि 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। ठंड और शीतलहर के बीच निकली धूप का उपयोग लोगों ने अपने-अपने तरीके से किया। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों ने घरों में रखे गंदे हो चुके कपड़ों की सफाई की। शहर की छतों पर दिन भर लोगों के कपड़े सूखते रहे। शीतलहर का कहर जारी रहने के कई दिनों बाद निकली धूप ने घरों में कंबल के अंदर कैद बुजुर्गों और बच्चों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने के बाद बच्चे घरों की छत और मैदान में खेलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed