फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat crop of more than 50 bighas turned into ashes

राख में बदल गईं 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल

Sun, 24 Apr 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop of more than 50 bighas turned into ashes
घोसी कोतवाली के सेमरीजमालपुर गांव में शार्ट सर्किट से गेंहू के खेत में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।? - फोटो : MAU
मझवारा। घोसी कोतवाली के सेमरी जमालपुर में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से चार गांवों की 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अग्निकांड से इलाके में हाहाकर मच गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव में रविवार की दोपहर 12 बजे शार्ट सर्किट के चिंगारी निकली। जिससे पास ही बैरासी, चौकठवा, मानिकपुर गांवो में आग तेजी से पहुंच गई। तेज हवा से आग ने जोर पकड़ा और देखते ही देखते एक खेत से दूसरे खेत में आग फैल गई। जानकारी होते ही किसान खेतों पर पहुंच गए। लेकिन आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं होने से वह बेबस अपनी मेहनत को बर्बाद होते देखते रहे। आग से चारो गांवों के किसानों की लगभग 50 बीघा पकी गेहूं की फसल सहित खेत मे बांध कर रखे गेंहू और सरसों के बोझ भी जलकर राख में बदल गए। कोमल की मड़ई जल गई तो रामजीत, गणेश मौर्य, हरि, अयोध्या पांडेय, पवन राय, विनोद राय, अरविंद राय, संतोष राय, दुर्गविजय राय, कोमल आदि 30 से ज्यादा किसानों की फसलें भी नहीं बचीं। ग्रामीण बाल्टियां लेकर आग बुझाने को दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गयी लेकिन जब तक वह पहुंचते फसल राख में बदल चुकी थी। किसानों ने फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed