{"_id":"6737bcb6162871a4630881be","slug":"welcoming-the-gods-with-11-thousand-lamps-sheetla-mata-dham-lit-up-mau-news-c-295-1-svns1028-120416-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 11 हजार दीपों से देवों का स्वागत, शीतला माता धाम जगमगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 11 हजार दीपों से देवों का स्वागत, शीतला माता धाम जगमगाया
विज्ञापन
देव दीपावली : युवतियों ने बनाई रंगोली, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह ने की गंगा आरती, श्रद्धालुओं ने किए दीपदान
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। देव दीपावली के मौके पर माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम मंदिर पर 11 हजार दीपक जलाए गए। मंदिर समिति की ओर से की गई इस सजावट के बीच मंदिर परिसर और वहां स्थित धार्मिक पोखरा दीपों की रोशनी से जगमगाता रहा। मंदिर परिसर में आयोजित की गई युवतियों की रंगोली प्रतियोगिता में उनके द्वारा उकेरी गई आकृतियों ने भी दीपों की रोशनी से नहाएं मंदिर की शोभा बढ़ाने में चार चांद लगाए।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वर्ग से सीधे देवता धरती पर आकर दीपमालाओं का आनंद लेते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने से समाज में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा निभाई जाती है। मंदिर समिति के अलावा नगर सहित दूर दराज से आए भारी संख्या में आए भक्तों ने भी दीप दान किया। परिसर में आतिशबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक से बढ़कर एक रोशनी और फुलझड़ी छोड़ी गई। जिसे देखने के लिए शीतला धाम पर भारी भीड़ जमा थी। धाम के एक क्षेत्र में रंगोली बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुल मिलाकर पूरा क्षेत्र दीपों की जगमग से जहां रोशनी में नहाया था, वहीं सजावट को देख लोग सम्मोहित हो गए थे। भक्त यादगार पल को अपने स्मार्टफोन के कैमरे में कैद करते देखे गए। मंदिर परिसर से सटे मैदान मेें लगे मेले को देखने के लिए जिले के विभिन्न इलाकों से लोगों का रेला लगा रहा।
इस मौके पर नगर के मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिर, सिंधी कालोनी स्थित मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, देवलास मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, रामघाट सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से मंदिर जगमगा उठे।
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में काजल अव्वल
श्री शीतला माता धाम समिति की तरफ से रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में काजल को प्रथम पुरस्कार, वर्षा गोंड़ को दूसरा और सलोनी चौहान को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।