फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Weavers Union delegation submitted memorandum to the Chief Engineer

बुनकर यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Fri, 11 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Weavers Union delegation submitted memorandum to the Chief Engineer
नगर पंचायत वलीदपुर भीरा के बुनकर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्य अभियंता विद्युत मंडल आजमगढ़ से मिलकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।बुनकर यूनियन नगर पंचायत वलीदपुर भीरा के अध्यक्ष हाजी वहीदूज्जमा अंसारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारी अधिकारी खैराबाद में बने नए सब स्टेशन को वलीदपुर सब स्टेशन पर जा रही मुहम्मदाबाद गोहना के 132 से लाइन में जोड़ दिया है। जिससे लाइट फाल्ट की संभावना ज्यादा बढ़ गई है। आरोप लगाया है कि खैराबाद सब स्टेशन को मुहम्मदाबाद गोहना के 132 से कनेक्शन करके खैराबाद सब स्टेशन को चालू करना था जो विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से उसको वलीदपुर सब स्टेशन पर जाने वाली 33/11 विद्युत लाइन में जोड़ दिया गया है जिससे लाइट बार-बार ट्रिप हो जा रही है ।मुख्य अभियंता मंडल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इसकी जांच करवाई जाएगी जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के नगर अध्यक्ष हबिबुउररहमान अंसारी, अतीक उर रहमान, जावेद ,खैरुल बशर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed