फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Waterlogging in sixteen localities, the danger of dengue, malaria due to non-spraying of medicine

नगर में जल जमाव के कारण डेंगू, मलेरिया का बढ़ा खतरा

Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in sixteen localities, the danger of dengue, malaria due to non-spraying of medicine
नगर के मठियाटोला मुहल्ले में हुआ जलजमाव।संवाद - फोटो : MAU
नगर के सोलह मुहल्लों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप है लेकिन एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फागिंग नहीं कराई जा रही है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से कुछ स्थानों पर जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई है। ऐसे में मलेरिया और डेंगू का खतरा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार जिले में कोई डेंगू और मलेरिया से पीड़ित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

नगर में जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप होने से लोगों को डेंगू और मलेरिया बीमारी का खतरा सताने लगा है। जलभराव और कीचड़ के चलते संक्रामक बीमारियां और जलजनित रोगों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की आंकड़े में अभी तक एक भी डेंगू या मलेरिया का रोगी नहीं मिला है। चिकित्सकों की मानें तो मानसून के बाद वायरल फीवर, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया बीमारी तेजी से बढ़ती है। डेंगू और चिकनगुनिया एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने पर होता है। यह मच्छर साफ पानी में ही पैदा होते हैं। वहीं मलेरिया एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है जो गंदे और साफ दोनों पानी में प्रजनन कर सकते हैं।
विज्ञापन

नगर का इमिलिया मुहल्ला, निजामुद्दीनपुरा, मलिकटोला, पठानटोला, ओम नगर कालोनी, मुंशीपुरा, भीटी नई बस्ती, बुनकर कालोनी, औरंगाबाद, रघुनाथपुरा कल्याण सागर, मठियाटोला, सहादतपुरा, घासबाजार, मलिकटोला, न्याजपुरा, हट्ठीमदारी आदि कुल सोलह मुहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इनमें से कुछ ही स्थानों पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से पंपिग सेट से जलनिकासी कराई जा रही है। वहीं मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नहीं किया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि मच्छर जनित बीमारी का खतरा जुलाई से नवंबर के बीच होता है लेकिन इस बार मानसून के देरी से समाप्त होने के कारण इस बीमारी की आशंका दिसंबर तक बने रहने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
कोट
मच्छर जनित बीमारियों से निपटने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के कई मुहल्लों में एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही मुहल्लों में फागिंग कराई जा रही है।-दिनेश कुमार, ईओ नगर पालिका, मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed