फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Waterlogging in Datouda Panchayat Bhawan premises, causing problems

Mau News: दतौड़ा पंचायत भवन परिसर में जलभराव, होती है परेशानी

Fri, 15 Aug 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Datouda Panchayat Bhawan premises, causing problems
दतौड़ा गांव के पंचाय​त भवन परिसर में जलभराव। संवाद - फोटो : samvad
रतनपुरा। स्थानीय विकास खंड के रतनपुरा ठैचा मार्ग स्थित दतौड़ा गांव के पंचायत भवन परिसर में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समाधान नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत मुबारकपुर और ग्राम पंचायत दतौड़ा के कुछ हिस्सों के लोगों का आना-जाना इसी रास्ते से होता है। ग्राम पंचायत दतौड़ा का पंचायत भवन परिसर में लगभग एक सप्ताह से जलभराव है। अभी 14 दिन पहले ही पूरे ब्लाॅक क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया लेकिन जमीन पर कितना काम हुआ इसका उदाहरण दतौड़ा का पंचायत भवन है। हालत यह है कि इसी रास्ते से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष को घर आना जाना पड़ता है। इस संबंध में सुजीत कुमार, छेदी लाल, घुरा राजभर, नगदू, रामनवमी, राजेश कुमार, रामविलास, आदि लोगों का कहना है कि जब पंचायत भवन का हाल बेहाल है तब ग्राम पंचायतों का हाल क्या होगा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी। तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों को असुविधा न हो।
विवेक सिंह, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed