फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water drawn from the performance of rice

कम पानी से तैयार होने वाले धान का प्रदर्शन

Tue, 07 Jun 2016 11:48 PM IST
mau
mau Updated Tue, 07 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 बदलते मौसम में शुरू हुई सुखा की मार से किसानों को उबारने के लिए नेफोर्ड के तत्वाधान में ईर्टी संस्था ने कम पानी से तैयार होने वाली धान की प्रजातियों का प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों को नि:शुल्क बीज वितरित किया गया। ताजोपुर स्थित नेफोर्ड के कार्यालय पर हुए बीज के वितरण से किसानों ने राहत महसूस किया।
विज्ञापन



 बीज वितरण के दौरान उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. नवीन कुमार सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौरान में जहां वर्षा प्रति वर्ष कम हो रही है, वहीं जलस्तर 70 से 80 फुट नीचे चला गया है, ऐसे में किसानों के लिए धान की खेती चुनौती बनती जा रही है। किसानों का इस खेती से मोहभंग होता जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में इर्टी ने जो प्रजाति विकसित किया है वह किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा। यह प्रजाति सुखा अवरोधी है। बीते तीन वर्षों से सुखा के बावजूद किसानों को अच्छी उपज दें रही है।
विज्ञापन



इर्टी ने सहभागी धान के साथ-साथ इस बार सुखा अवरोधी दो नई प्रजातियां बीना धान-11 तथा डीआरआर-44 को इजात किया है। नेफोर्ड की मदद से इस बीज को आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर के चयनित किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रभारी संतोष मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निखिल कुमार सिंह ने किया। बीज वितरण में विनित त्रिपाठी, आस्तिक मिश्र ने सहयोग किया। छेदी पांडेय, परसुराम सिंह, सेवारी देवी सहित सैकड़ों किसानों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed