{"_id":"ea175f2d89e4e993072390133020422e","slug":"watchmen-shot-at-gas-warehouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉचमैन को गैस के गोदाम पर मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉचमैन को गैस के गोदाम पर मारी गोली
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मधुबन क्षेत्र के कटघरा शंकर स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम के वॉचमैन को शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश घटना के बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
आनन फानन में कर्मचारियों ने वॉचमैन को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस खोजबीन में जुटी है, लेकिन गोली मारने के कारणों का पता नहीं लगा। वॉचमैन की हालत गंभीर है, उसे वाराणसी रेफर किया गया है।
मधुबन कस्बे में सचिंद्र सिंह निवासी छोटी बकवल थाना सरायलखंसी की शहीद पारस इंडेन गैस सर्विस एजेंसी है। एजेंसी का गोदाम कटघरा शंकर बाजार के समीप बनाया गया है।
विज्ञापन
यहां पर देखरेख का कार्य चोरपाखुद गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू करता है। शनिवार की शाम को बाइक सवार दो बदमाश गोदाम पर पहुंचे, उस समय वॉचमैन सोनू गेट का ताला बंद करने जा रहा था।
इसी बीच बाइक सवारों ने उससे पूछा कि गैस की बुकिंग के बाद डिलीवरी कब तक होती है। सोनू इस संबंध में जानकारी देने के बाद ज्यों ही मुड़ा और ताला बंद करने के लिए बढ़ा बदमाशों ने उसके पीठ में गोली मार दी।
गोली मारने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के अन्य कर्मचारी दौड़े, लेकिन बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और फरार हो गए।
घटना के बाद कर्मचारियों ने किसी प्रकार घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचवाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और खोजबीन में जुट गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। गैस एजेंसी के मैनेजर अजय सिंह ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।