फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Waiting for two months for Permanent DL

परमानेंट डीएल के लिए दो महीने का करना पड़ रहा इंतजार

Mon, 23 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Waiting for two months for Permanent DL
मऊ। लर्निंग के बाद परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आवेदकों को दो माह बाद की तिथि का स्लाट मिल रहा है। पहले जहां एक सप्ताह के भीतर का स्लाट मिल रहा था, वहीं अब 60 दिन से अधिक का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए स्लाट का निर्धारण उसी दिन का भी मिल जा रहा है। इस कारण लाइसेंस बनवाने के लिए हो रही परेशानी को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग में वर्तमान में सिर्फ 36 स्लाट ही बुक किए जा रहे हैं। इस समय आवेदन करने पर आवेदनकर्ताओं को अक्टूबर माह का स्लाट बुक हो रहे हैं। लर्निंग लाइसेंस बनने के 30 दिन बाद ही परमानेंट के लिए आवेद न किया जाता है। कोरोना संक्रमण काल में लोगों की भीड़ कम करने की नियत से स्लाट की संख्या को कम किया गया है। लेकिन कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद भी ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को परमानेंट डीएल बनवाने के लिए दो माह का इंतजार करना पड़ रहा है। कार्यालय से हर रोज लर्निंग व परमानेंट डीएल मिलाकर 180 आवेदकों का लाइसेंस बनाया जा रहा है। इनमें से हर रोज सिर्फ 36 आवेदकों का ही परमानेंट डीएल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि निर्देश के क्रम में सिर्फ 36 आवेदकों के ही परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा जा रहे हैं। इसके लिए स्लाट बुक करना अनिवार्य है। कोरोना को देखते हुए कार्यालय में भीड़ कम करने लिए संख्या कम की गई थी। उच्चाधिकारियों से स्लाट की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की गई है। प्रयास जारी है जल्द ही इस समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed