फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vratic women worshiped under the Vedic chant

वैदिक मंत्रोच्चार के ीच व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर किया अर्घ ्यदान

Sat, 21 Nov 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vratic women worshiped under the Vedic chant
मऊ। छठ महापर्व पर शुक्रवार को परिवार की सुख-शांति और पुत्र प्राप्ति के लिए व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्यदान किया। छठी मईया की पूजा नदी, पोखरों और कुंड बनाकर की गई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ महिलाएं घाटों पर पहुंचीं, जिससे वहां पर मेले जैसा माहौल था। इस दौरान महिलाएं छठ का गीत ‘कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...’ गाते हुए चल रही थीं। वहीं शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्यदान कर महिलाएं अपने निर्जला व्रत का पारण करेंगी। शुक्रवार को छठ पर्व को लेकर घाटों पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

एक कथा के अनुसार प्रथम देवासुर संग्राम में जब असुरों के हाथों देवता हार गये थे, तब देव माता अदिति ने तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति के लिए देवारण्य के देव सूर्य मंदिर में छठी मैया की आराधना की थी। तब प्रसन्न होकर छठी मैया ने उन्हें सर्वगुण संपन्न तेजस्वी पुत्र होने का वरदान दिया था। इसके बाद अदिति के पुत्र हुए त्रिदेव रूप आदित्य भगवान, जिन्होंने असुरों पर देवताओं को विजय दिलायी। कहा जाता हैं कि उसी समय से देव सेना षष्ठी देवी के नाम पर इस धाम का नाम देव हो गया और छठ का चलन भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसी मान्यता के तहत शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों की व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के लिए सूप और डलियां लेकर पूजा सामग्री और फल आदि सजाकर छठ माता के गीत गाते हुए घाटों पर गईं, जहां उन्होंने परंपरा निभाई। यही वजह थी कि खास तौर से नगर क्षेत्र के तमसा तट स्थित हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट, रामघाट, बमघाट, मड़ैयाघाट, सत्तीघाट, नागा बाबा की कुटी आदि स्थानों पर महिलाओं की भारी संख्या देखी गई। इसके अलावा नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम, वनदेवी धाम स्थित पोखरा पर भी भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने अर्घ्यदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहुंओर रही डाला छठ की धूम :
मधुबन। कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डाला छठ का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की। नगर पंचायत सहित गांवों के पोखरा, तालाबों पर अर्घ्य देने के लिए हजारों महिलाओं का हुजूम उमड़ा। सीओ राज कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए हुए थे। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।
देश को कोरोना मुक्ति की कामना की
घोसी। कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न पोखरों पर शुक्रवार की शाम को छठ व्रती महिलाओं ने विधि विधान से डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान सूर्य से सुख शांति के साथ देश को कोरोना मुक्त करने की कामना किया। एसडीएम आशुतोष राय, सीओ धनंजय मिश्रा, कोतवाल कुमुद शेखर सिंह ने व्यवस्था का जायजा लेने के साथ लोगो से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ मास्क लगाने की अपील किया।
क्षेत्र में धूमधाम से मनाया पर्व
कोपागंज। कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डाला छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। व्रती महिलाएं कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए .. गीत गाते हुए कस्बा के थाने के पीछे स्थित पोखरे, सहरोज स्थित तमसा नदी, देवकली फतहपुर ताल नरजा आदि पोखरों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्यदान किया।
कांवरिया संघ ने की पोखरे की सफाई
कोपागंज। डाला छठ के अवसर पर कस्बा के थाने के पीछे स्थित धार्मिक पोखरे तथा घाट की साफ सफाई तथा प्रकाश की व्यवस्था ग्राम पंचायत शिव परिवार कांवरिया संघ ने किया। शिव परिवार के गुडडू यादव, ग्राम प्रधान बुद्धिराम, अन्य कार्यकर्ताओं ने वकायदे मंच लगाकर भीड़ को नियंत्रण करने के अलावा व्रती महिलाओं को अर्घ्य के लिए दूध आदि की व्यवस्था की गई थी।

पिपरीडीह: क्षेत्र के बढुआगोदाम, कोटवां, कहिनौर, महलीपुर, पहाड़पुर, पिपरीडीह, खरगजेपुर, रैकवारेडीह, उस्मानपुर सहित दर्जनों गांवों की व्रती महिलाओं ने गांव स्थित पोखरों पर भगवान सूर्य का विधि विधान से अर्घ्यदान किया। वहीं कुसुम्हा: क्षेत्र के गोठा, कुसम्हां, बसारथपुर, शाहपुर, पनइल में महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed