फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Votes rained for the post of head in Khanpur

खानपुर में प्रधान पद के लिए बरसे वोट

Sat, 12 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Votes rained for the post of head in Khanpur
मऊ। जिले में रानीपुर ब्लाक के खानपुर के ग्राम प्रधान और 25 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए शनिवार को 12 बूथों पर मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बूथों पर सुबह से मतदाताओं की भारी भीड़ बूथों पर पहुंच गई। देर शाम तक मतदान होता रहा। सबसे अधिक मुुहम्मदाबाद गोहना में 82 प्रतिशत और रानीपुर ब्लाक के खानपुर में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में 81.6 प्रतिशत मतदान हुआ। घोसी ब्लाक के कुछ गांवों में 65 तथा 55 प्रतिशत तक मतदान हुआ। मतदान के बाद मतपेटिकाएं संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर स्थित स्ट्रांग रूमों में जमा करा दी गईं। मतों की गिनती 14 जून को होगी।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक के खानपुर में ग्राम प्रधान पद पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।रानीपुर ब्लाक मुख्यालय के खानपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उप चुनाव के लिए खानपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के मतदान केंद्र पर मतदान हुआ। देर शाम तक चले मतदान में यहां पर 81.6 प्रतिशत मतदान हुआ। घोसी ब्लाक के धर्मपुर कसायर में 65 प्रतिशत , दादनपुर अहिरौली में 55 प्रतिशत और अकोल्ही मुबारकपुर गांव में 53 फीसदी मतदान हुआ। इस ब्लाक के चार बूथों पर 13 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के निए मतदान कराए गए।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों चकजाफरी और देवकली देवलास में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 12 पदों के लिए मतदान शाम छह बजे तक चला। इन 12 पदों के लिए 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चकजाफरी ग्राम पंचायत के 7 वार्डों में और देवकली देवलास के पांच वार्डों में सदस्य पदों के लिए चुनाव हुआ। देवकली देवलास गांव में 5 सदस्य पदों के लिए 82 फीसदी और चकजाफरी गांव में सात सदस्य पद हेतु 71 फीसदी मतदान हुआ है। मतपेटिकाएं ब्लॉक परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed