फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vidhu Shekhar of the district got 54th rank in UPSC

जनपद के विधु शेखर ने यूपीएससी में पाई 54वीं रैंक

Sat, 25 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Vidhu Shekhar of the district got 54th rank in UPSC
विधु शेखर राय। यूपीएससी में 54वीं रैंक। - फोटो : MAU
मझवारा। जिंदगी में कुछ कर गुजरने की ललक हो तो विपरीत परिस्थितियां भी कदम मिलाकर चलने लगती है यह सच कर दिखाया है। घोसी ब्लॉक क्षेत्र के मझवारा निवासी विधु शेेखर राय ने। विधु शेखर राय ने यूपीएससी 2020 की परीक्षा में देश में 54वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी कामयाबी पर जिले में हर्ष का माहौल है। साथ ही बधाई देने वालों का उनके घर तांता लगा हुआ है। घोसी ब्लॉक क्षेत्र के मझवारा निवासी विधु शेेखर राय शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वर्ष 2016 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी इलाहाबाद से बीटेक उत्तीर्ण किया। इसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी में लग गए। वर्ष 2018 की यूपीएससी की परीक्षा में 173वीं रैंक हासिल किया। वर्ष 2019 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा में शामिल हुए। 191वीं रैंक मिली, लेकिन हार नहीं मानी। वर्ष 2020 की सिविल सर्विसेज 2020 की परीक्षा में 54वीं रैंक हासिल कर लिया। दूरभाष पर विधु शेखर राय का कहना था कि अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की जाए सफलता मिलना तय है। विधु शेखर राय के पिता निशिथ राय सेवानिवृत्त कुलपति हैं। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे उत्पल राय के भतीजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed