फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Verification of colleges completed for determining examination center

Mau News: परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए कॉलेजों का सत्यापन पूरा, बोर्ड को भेजी रिपोर्ट

Mon, 23 Oct 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Verification of colleges completed for determining examination center
मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया के तहत जिले के सभी 519 माध्यमिक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। फीडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सत्यापन रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। अब वहां से केंद्रों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

यूपी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 फरवरी माह में प्रस्तावित है, लेकिन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है।
यूपी बोर्ड की 2024 में होने वाली परीक्षा के लिए हाईस्कूल के लिए 43118 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 38066 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण के लिए जिले के 16 राजकीय, 67 अशासकीय सहायता प्राप्त और 436 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम बनाई गई थी। टीम में एसडीएम के अलावा तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता और राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया था। कॉलेजों में सत्यापन के दौरान बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी संसाधन व सुविधाएं देखी गईं। सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। सत्यापन रिपोर्ट अपलोड होने के बाद नवंबर माह के पहले सप्ताह में बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

-------------------
इनसेट
250 से 1200 तक परीक्षार्थियों की होगी क्षमता
मऊ। परीक्षा केंद्र निर्धारित होने वाले राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों तथा वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों की पूर्ण धारण क्षमता के सापेक्ष परीक्षार्थियों का आवंटन किया जाएगा। दोनों पालियों में आवंटित परीक्षार्थियों की कुल संख्या न्यूनतम 250 तथा अधिकतम 1200 होगी, लेकिन किसी भी पाली में आवंटित परीक्षार्थियों की कुल संख्या विद्यालय की एक पाली की धारण क्षमता से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कॉलेजों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। सत्यापन रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। अब बोर्ड से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की सूची जारी की जाएगी।
देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed