फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vehicle hits motorcycle; teenage girl on her way to get medicine dies, grandmother and uncle injured.

Mau News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दवा लेने जा रही किशोरी की मौत, दादी और चाचा घायल

Fri, 24 Jul 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vehicle hits motorcycle; teenage girl on her way to get medicine dies, grandmother and uncle injured.
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव में सड़क दुर्घटना में नंदिनी की मौत के बाद घर के बाह
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव में दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में नंदनी सोनकर (17) की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी दादी दुर्गावती देवी (65) और बाइक चला रहे चाचा जवाहिर सोनकर (31) घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजवाया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भैसाखरग नई बाजार निवासी जवाहिर की मां दुर्गावती के घुटनों में हमेशा दर्द रहता है।
विज्ञापन

मां को डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए गोरखपुर जिले के बड़हलगंज स्थित हड्डी अस्पताल जाने के लिए सुबह निकले थे। मां के साथ भतीजी नंदनी भी थी।
धनौली रामपुर गांव में पहुंचे थे कि आजमगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनसान रास्ते पर दुर्घटना होते किसी ने नहीं देखा। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से तीनों को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जांच के बाद डॉक्टर ने नंदनी को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण दुर्गावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि जवाहिर को हल्की चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल से छुट्टी मिलने पर घायल जवाहिर ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध दोहरीघाट थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed