{"_id":"6143718f8ebc3edacc1bd423","slug":"vegetable-crop-on-the-verge-of-being-destroyed-by-waterlogging-mau-news-vns6119774172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से चौपट होने के कगार पर सब्जी की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से चौपट होने के कगार पर सब्जी की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पिछले दिनों से हो रही बारिश से जिले के निचले इलाकों में जलभराव से फसल को नुकसान पहुंचा है। सरयू में उफान के चलते दोहरीघाट तथा मधुबन के देवारा इलाके में जलभराव से बड़े पैमाने पर फसल नष्ट हो गई है। सब्जी की फसल भी चौपट होने के कगार पर है। गत वर्ष 542.50 मिमी बारिश हुई है जबकि इस वर्ष अब तक 446.12 मिमी बारिश हुई है। हालांकि बृहस्पतिवार को बादल छाए रहे। रह-रह कर बूंदाबांदी होती रही। मधुबन क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन सुबह से लेकर दोपहर बाद कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रुक-रुककर बारिश होने से ताल भर गए हैं। जलभराव से सब्जी की फसल चौपट होने के कगार पर है। इसको लेकर किसान चिंतित हैं। बारिश से गन्ना, धान और हरे चारे की फसल को फायदा हुआ है। वहीं सरयू नदी में उफान से देवारा इलाके के सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब जाने से नष्ट हो गई है। अभी तक किसानों को एक पाई का मुआवजा नहीं मिला है। क्षेत्र के दुबारी, तिघरा, अहिरुपुर, गजियापुर, लौवासाथ, मेहदियाकुंड, नरायणपुर, नेवादा, खीरीकोठा आदि सब्जी उत्पादक गांवों में जलभराव से लोग परेशान हैं। हालांकि, दो दिनों से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण खेतों में पानी लगने के कारण सब्जी को किसान खेतों से मंडी नहीं पहुंचा पा रहे हैं। गाढ़ी कमाई से तैयार सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचते देखकर किसान चिंतित हो गए हैं। किसान सुभाष चंद्र मौर्य, परशुराम, सीताराम, उमाशंकर का कहना है कि अब लगता है कि इससे लागत भी निकाल पाना मुश्किल हो जाएगा। सब्जी की फसल में पानी भर जाने से उसके सड़ने की आशंका बढ़ गई है। सब्जी की फसल में नुकसान होने के साथ ही कुछ फसलों को बारिश से फायदा भी हुआ है। धान की फसल, गन्ना की फसल व पशुओं के हरे चारे के लिए बोई गई सूडान चरी के लिए बारिश फायदेमंद साबित हुई है। बारिश से मधुबन कस्बा समेत ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।
दोहरीघाट : सरयू नदी में आई बाढ़ से तटवर्ती इलाकों में कई बार फसलें डूबकर नष्ट हो गई है लेकिन अभी तक एक पाई का मुआवजा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
दोहरीघाट : सरयू नदी में आई बाढ़ से तटवर्ती इलाकों में कई बार फसलें डूबकर नष्ट हो गई है लेकिन अभी तक एक पाई का मुआवजा नहीं मिल सका है।