फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   VCC Club Mau defeated Belthara Road by 4 wickets

Mau News: वीसीसी क्लब मऊ ने बेल्थरा रोड को 4 विकेट से हराया

Mon, 13 Apr 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
VCC Club Mau defeated Belthara Road by 4 wickets
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते ​खिलाड़ी।संवाद
नगर के सहादतपुरा मैदान पर सोमवार को वीसीसी क्लब मऊ और बेल्थरा रोड क्रिकेट क्लब के बीच 40-40 ओवरों का मैच खेला गया। मुकाबले में वीसीसी क्लब मऊ ने बेल्थरा रोड को 4 विकेट से हराया।
विज्ञापन

बेल्थरा रोड क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, जो बेहद निराशाजनक रही और पूरी टीम 116 रन के न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम के बल्लेबाज तजिम अहमद ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि कोई अन्य खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर सका।
विज्ञापन

मऊ की तरफ से श्रीमांशु और आर्यन चौरसिया को 3-3 विकेट मिले, जबकि विराट और रोशन को 1-1 विकेट मिला। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीसीसी क्लब मऊ की टीम के बल्लेबाजों ने छोटे-छोटे योगदान देकर टीम को जीत के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बल्लेबाज नदीम ने 16 रन, आर्यन ने 26 रन, पवन यादव ने 19 रन और शेखर सरोज ने 10 रन बनाए। सर्वाधिक 40 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
इसके चलते वीसीसी क्लब मऊ ने मैच को 4 विकेट शेष रहते ही जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच श्रीमांशु कुमार रहे, जिन्होंने गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। मैच के अंपायर सर्वेश कुमार रहे, जबकि स्कोरिंग यश रघुवंशी और आईना अहमद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed