फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vaccination started after noon on complaint

यह कैसे टीका उत्सव: बंद रहा जिला अस्पताल का टीकाकरण केंद्र, मायुस लौटे बुजुर्ग

Sun, 11 Apr 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Vaccination started after noon on complaint
मऊ। शासन के निर्देश पर कोरोना का टीका लगाने के लिए रविवार से चार दिवसीय टीका उत्सव शुभारंभ किया गया। टीका उत्सव के पहले दिन जिला अस्पताल में दोपहर तक टीकाकरण केंद्र बंद रहा। इसके चलते तमाम बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा। इसकी शिकायत पर सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने दोपहर बाद टीकाकरण केंद्र खुलवा कर टीकाकरण शुरू कराया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से लोग पीड़ित होते जा रहे हैं। इसके बाद भी टीकाकरण को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है। रविवार को टीका उत्सव के पहले दिन जिला अस्पताल का टीकाकरण केंद्र बंद रहा। टीका उत्सव की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग सुबह ही कोरोना का टीका लगवाने अस्पताल पहुंच गए थे। वहां टीकाकरण केंद्र बंद देख कर कई लोग बिना टीका लगवाए लौट गए। जबकि तमाम लोग एक से डेढ़ घंटे तक केंद्र के खुलने के इंतजार में खड़े रहे। रविवार की दोपहर 1 बजे तक टीकाकरण केंद्र नहीं खुला था। जबकि रविवार से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव के तहत टीकाकरण करने का निर्देश है। इसकी शिकायत सीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से की गई। इसके बाद सीएमओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए टीकाकरण केंद्र खोलकर टीकाकरण शुरू करने का निर्देश दिया। दोपहर बाद जिला अस्पताल में टीकाकरण शुरू हो सका।
विज्ञापन

कोट
टीकाकरण केंद्र बंद होने की शिकायत मिलने पर जिला अस्पताल प्रबंधन बात की गई। इसके बाद टीकाकरण केंद्र खोलवा कर टीकाकरण शुरू कराया गया।-डॉ. सतीशचंद्र सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल जाकर लगवाया टीका
जिला अस्पताल में दोपहर तक टीकाकरण केंद्र बंद रहने के कारण कई लोगों ने महिला अस्पताल जाकर कोरोना का टीका लगवाया।
जिला मुख्यालय से दस किमी दूर कहिनौर से आए प्रमोद मिश्रा ने बताया कि टीका उत्सव के तहत रविवार को टीकाकरण होने की सूचना पर वे सुबह 11 बजे ही जिला अस्पताल पहुंचे। वहां टीकाकरण केंद्र पर एक घंटे इंतजार करते रहे लेकिन टीकाकरण केंद्र नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने महिला जिला अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। वहीं नगर निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी नरसिंह दास ने बताया कि वह अपनी पत्नी को टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल गए थे। टीकाकरण केंद्र बंद रहने के कारण महिला अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed